
72 घंटे में अमरपुर के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार; पुलिस टीम सम्मानित
बांका जिले के अमरपुर में बलिया डाबलिया (दोहरे) हत्याकांड से संबंधित अमरपुर थाना कांड संख्या 393/26 का पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 72 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
कांड के त्वरित उद्भेदन और मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए उन्हें एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में अमरपुर थानाध्यक्ष श्री राकेश कुमार, प्रभारी तकनीकी शाखा मनीष कुमार, मैनमा ओपी थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं अमरपुर थाना के शरद श्रीकान्त शामिल हैं।
मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के बेहतर समन्वय से पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे में मामले का उद्भेदन किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
#अमरपुर #बांका #दोहरेहत्याकांड #पुलिसकार्रवाई #CrimeNews #BiharPolice #AmarpurPolice
Amarpur, Banka | Aug 15, 2026