इंदौर के आकाश जाट और रतलाम की साक्षी नकुम की कहानी इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
20 नवंबर 2022 को दोनों ने इंदौर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। इसके बाद परिवारों की सहमति से 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ भी शादी हुई।
लेकिन शादी के कुछ समय बाद कहानी ने अचानक करवट ली। आकाश की तबीयत खराब रहने लगी तो इलाज के लिए उन्हें गुजरात के वडोदरा ले जाया गया। 10 अप्रैल 2023 को जांच में उनकी सांस की नली में कैंसर होने की पुष्टि हुई।
बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद पत्नी साक्षी का व्यवहार बदलने लगा। उनका कहना है कि जिस समय उन्हें जीवनसाथी के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी समय रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं।
आकाश के मुताबिक, पत्नी ने उनसे कहा—"तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?"