
बेंगलुरु (कर्नाटक) में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 'ऑल ऐज ग्रुप (बॉयज एंड गर्ल्स) ट्रैम्पोलिन एवं टम्ब्लिंग नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप' में हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सर्वाधिक पदक जीते और अपने-अपने जिलों सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया।
इस ऐतिहासिक सफलता पर हरियाणा जिमनास्टिक्स संघ एवं जिला रेवाड़ी जिमनास्टिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सविता चौहान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और टीम प्रशिक्षकों—कपिल शर्मा, बलराम कुमार, सूरज, कुलदीप, शिवम व विनीश को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने बताया कि गृह राज्य लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम: टीम स्पर्धाएं:
* मिनी गर्ल्स टीम चैंपियनशिप: तृतीय स्थान (कांस्य पदक) - भूमिका, सान्वी छाबड़ा, शानवी रूहल, ऐरल
* मिनी बॉयज टीम चैंपियनशिप: तृतीय स्थान (कांस्य पदक) - अर्थ शर्मा, शिव शर्मा, युग अभिषेक, यथार्थ शर्मा
* सब-जूनियर बॉयज टीम चैंपियनशिप: द्वितीय स्थान (रजत पदक) - शौर्य राजपूत, ध्रुव सिसोदिया, विराज शर्मा, आरुष
* मिनी टम्ब्लिंग गर्ल्स टीम चैंपियनशिप: तृतीय स्थान (कांस्य पदक) - मान्या, एंजेल, विभूति, वंशिका
व्यक्तिगत स्पर्धाएं:
* मिनी आयु वर्ग (गर्ल्स): भूमिका - प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)
* सब-जूनियर आयु वर्ग (गर्ल्स): गायत्री शर्मा - तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
* जूनियर आयु वर्ग (बॉयज): अमन कदम - तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
* मिनी टम्ब्लिंग वर्ग: एंजेल - द्वितीय स्थान (रजत पदक)
Rewari, Rewari | Sep 28, 2026