Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

#मोतिहारी में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 18 सितंबर 2026 की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी संबंधित कार्यपालक (एक्जीक्यूटिव) पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत बैंक, न्यायालय, ग्राम कचहरी तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षों को समय से नोटिस तामिला कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निष्पादन किया जा सके। ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बापू सभागार में गठित होने वाली बेंच के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। वहीं, ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर ग्राम कचहरियों में लंबित वादों को चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत को जनहित में एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद निस्तारण मंच बताते हुए अधिकाधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजने एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर श्री राम जन्म पासवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री अजय कुमार, माप-तौल पदाधिकारी, श्री अमर कुमार, रेंज पदाधिकारी (वन्य), श्री अमर ज्योति, श्रम पदाधिकारी, श्रीमती निवेदिता कुमारी , जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजनों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का शीघ्र, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करने का लाभ उठाएँ। #NetworkBihar #motiharisp #motiharidm #motiharipolice #MotihariNews #motiharibihar #eastchamparanmotihari

Sidhaw, West Champaran | Jul 25, 2026

MORE NEWS