शाहजहांपुर काफी दिनों से चल रहा था विवाद महिला परामर्श केंद्र द्वारा कर दिया गया समझौता आपको बता दे
थाना कोतवाली* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के 2 बच्चे हैं आवेदिका का पति खर्चा पानी नहीं देता है आवेदिका का पति शराब पीकर मारपीट करता है बिना बात के गाली -गलौज देता है ।इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर महिला परामर्शदाता श्रीमती हिमांशु श्रीवास्तव, परामर्शदाता श्रीमती शशि प्रभा,म0आ0 शीतल चौहान, म0आ0 पिंकी,महिला आरक्षी रश्मि चौधरी ,महिला आरक्षी नेहा चौहान मौजूद रही।*