
ब्रेकिंग हल्द्वानी: ABVP से बगावत, निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने रचा इतिहास; MBPG कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने
हल्द्वानी - कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। यह जीत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आर्यन बेलवाल ने ABVP से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
चुनाव से पहले टिकट को लेकर संगठन के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज थीं। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट को अधिकृत प्रत्याशी बनाया, जिसके बाद टिकट के दावेदार रहे आर्यन बेलवाल ने समर्थकों के साथ निर्दलीय मैदान में उतरने का निर्णय लिया। वहीं, NSUI ने मेहुल शाह को अपना उम्मीदवार बनाया, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
मतगणना शुरू होने के साथ ही आर्यन बेलवाल लगातार बढ़त बनाए रहे। शुरुआती राउंड से लेकर अंतिम परिणाम तक उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी और अंततः अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। इस चुनाव में करीब 12,800 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आर्यन बेलवाल की जीत को छात्र राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। संगठन का टिकट न मिलने के बावजूद निर्दलीय चुनाव लड़कर अध्यक्ष पद जीतना एमबीपीजी कॉलेज की छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
आर्यन बेलवाल की जीत के साथ ही एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ की नई तस्वीर सामने आ गई है और आने वाले समय में कॉलेज की छात्र राजनीति पर इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
#Haldwani #MBPGCollege #StudentUnionElection #AryanBelwal #ABVP #NSUI #StudentPolitics #UttarakhandNews #BreakingNews