
बेल्थरारोड तहसील में वादकारियों को मिली बड़ी राहत, साफ-सफाई के बाद सामुदायिक शौचालय शुरू
#एसडीएम शरद चौधरी ने किया शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई नियमित देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी
#बलिया: #बेल्थरारोड #तहसील परिसर में आने वाले वादकारियों और आमजन को अब शौचालय की सुविधा मिलेगी। सोमवार को दोपहर एसडीएम शरद चौधरी ने सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ कराया। लंबे समय से अनुपयोगी पड़े शौचालय को साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत के बाद दोबारा चालू कराया गया है।
एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह की देखरेख में #शौचालय की साफ-सफाई कराई गई और पानी की नई टंकी लगवाई गई। इसके नियमित संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है। समूह की महिलाएं शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करेंगी।
तहसील परिसर में अब तक शौचालय की सुविधा के अभाव में वादकारियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शौचालय के दोबारा शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही परिसर में #स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। मौके पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता चंदन मद्धेशिया समेत अनेक लोग मौजूद रहें।