⚡ बिजली विभाग का बड़ा अभियान! 200 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 8 लाख की वसूली
😮 बकाया बिल जमा न करने वालों पर कार्रवाई, नगर से गांव तक दिनभर रही हलचल
जसवंतनगर में बिजली विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने बकाएदारों से करीब 8 लाख रुपये की राजस्व वसूली की।
🔌 भुगतान नहीं करने वाले करीब 200 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए। नगर के अलावा शाहजहांपुर, रायनगर, फतेहपुरा, बलरई, जुगौरा, सराय भूपत और सिरसा बीबामऊ क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई।
⚠️ एसडीओ ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिजली चोरी या अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
💬 क्या आपके इलाके में भी बिजली विभाग की टीम पहुंची? कमेंट में बताएं।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #बिजलीविभाग #ElectricityBill