खरौंधी पुलिस ने भटकी हुई नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के एक गांव में भटकती हुई मिली एक नाबालिग बच्ची को खरौंधी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।
पुलिस द्वारा बच्ची से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की गई, जिसके आधार पर उसके परिवार और निवास स्थान की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद संबंधित परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें थाना बुलाया गया।
सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बच्ची को उसके माता-पिता एवं अन्य परिजनों को जिम्मानामा पर सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्ची को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए खरौंधी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
खरौंधी पुलिस ने इस मामले में मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने का कार्य किया।
Garhwa, Garhwa | Aug 15, 2026