साल 2020 दिल्ली दंगा मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को सेशन कोर्ट से झटका ।
कोर्ट ने ताहिर को आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई ।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन और अन्य चार दोषियों को आईबी ऑफिसर अंतिक शर्मा के मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पर फैसला सुनते ही ताहिर हुसैन कोर्ट रूम में ही रोने लगा।
13 जुलाई को ताहिर, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को इस हत्याकांड में अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराया था।
कोर्ट ने यह माना, कि ताहिर हुसैन भारी हथियारों से लैस भीड़ का हिस्सा था, जो हिंदु समुदाय के लोगों के खिलाफ दुर्भावना के साथ दंगा, आगजनी और लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुई थी ।
हमले में अंकित शर्मा को मौत के घाट उतार दिया गया था।
कोर्ट ने कहा था कि दोषियों ने जिस तरह से अपराध को अंजाम दिया वह अत्यंत क्रूर तरीका था।
#AAP #आमआदमीपार्टी #दिल्लीदंगा2020 #कड़कड़डूमाकोर्ट #दंगे #ताहिरहुसैन