सारण में जनसुनवाई, एसएसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें
छपरा: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके नियमानुसार समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक रूप से जनसुनवाई की जाती है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर निर्धारित समय में पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
न्यूज़ बिहार लाइव।
Rahui, Nalanda | Aug 12, 2026