Public App Logo
मानसिक रूप से #दिव्यांग युवती से #दुष्कर्म के आरोप में उभांव पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बताया कि शाहपुर अफगा निवासी राजनाथ प्रसाद पर युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, युवती #गर्भवती हो गई। मामले में राजनाथ के बेटे अनिल कश्यप और भोला पर भी पीड़िता के परिजनों को गाली-गलौज करने और जान से मारने की #धमकी देने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर उभांव थाने में मुकदमा संख्या 185/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजनाथ प्रसाद को बिहार के बक्सर स्थित भरौली गोविंदपुर के एक होटल के कमरा नंबर 105 से गिरफ्तार किया। इसके बाद अनिल कश्यप और भोला को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें #न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। - Belthara Road News