
सोनीपत में एजुकेशन डिपार्टमेंट के एसडीओ और जेई 2.93 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपितों में विभाग के एसडीओ विष्णु दत्त और जेई आशीष शामिल हैं। आरोप है कि दोनों अधिकारी निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से कमीशन के तौर पर रिश्वत के रुपये ले रहे थे।
ठेकेदार की ओर से एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी गई थी कि उन्होंने एक स्कूल की चारदीवारी का काम किया है। निर्माण कार्य से संबंधित मामले में उससे अधिकारियों की ओर से कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की और रिश्वत के लेनदेन के लिए जाल बिछाया। अधिकारियों ने रुपये लेने के लिए ठेकेदार को गांव फतेहपुर के पास एनएच-334ए पर बुलाया था। ठेकेदार निर्धारित स्थान पर रकम लेकर पहुंचा। इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिश्वत की राशि और मामले से जुड़े दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी राहुल देव ने बताया कि दोनों आरोपित अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इसमें विभाग के अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं है। जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और अन्य की संलिप्तता की स्थिति स्पष्ट