चम्बा: मोबाइल चार्जर में छिपाकर ले जा रहा था चिट्टा, 15.22 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
चम्बा के बलू पुल के पास पुलिस की SIU टीम ने कार्रवाई करते हुए 15.22 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 36 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल चार्जर में नशा छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे की सप्लाई के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
#Chamba #ChambaPolice #चम्बा #चिट्टा #हेरोइन #DrugFreeHimachal #AntiDrugCampaign #HimachalPolice #NDPSAct #DrugFreeIndia #चम्बा_एक्सप्रेस #HimachalNews #BreakingNews