Public App Logo
🚨 मोगा, पंजाब: शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI, 2 महीने तक करती रही ड्यूटी का नाटक मोगा में एक युवती पर पंजाब पुलिस की फर्जी ASI बनकर करीब दो महीने तक पुलिसकर्मी होने का नाटक करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवती ने नकली पुलिस वर्दी, वॉकी-टॉकी और फर्जी पुलिस आई-कार्ड का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने इसी पहचान के आधार पर करीब एक महीने पहले एक संपन्न परिवार में शादी भी कर ली। ससुराल वालों को भरोसा दिलाने के लिए वह रोजाना पुलिस की वर्दी पहनकर घर से निकलती और पूरा दिन मोगा में बिताती थी। बताया जा रहा है कि वह थाना सिटी-1 के पास स्थित सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखती थी और स्टाफ को बताती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक पर लगी है। लगातार एक जैसी गतिविधियां देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के बाद कथित फर्जी ASI होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से पंजाब पुलिस की नकली वर्दी, 2 वॉकी-टॉकी और फर्जी पुलिस आई-कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने कोमलप्रीत कौर के खिलाफ BNS की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 📍 मोगा, पंजाब ⚠️ यह खबर उपलब्ध रिपोर्टों में बताए गए आरोपों और पुलिस कार्रवाई पर आधारित है। #MogaNews #PunjabNews #folowerseveryone #kbnindianews - Thanesar News