मोदी से मिले मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया न्योता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विषयों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया। उन्होंने प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
यादव ने प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ और 17 सितंबर से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में आयोजित गतिविधियों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की।