जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमहानी-मरीन ड्राइव पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#highlight
#jharkhand