सासाराम के पोस्टऑफिस चौक पर शुक्रवार को राजद नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। राजद नेताओं का आरोप था कि SIR की प्रक्रिया के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कथित रूप से गलत तरीके से हटाए गए। राजद नेताओं ने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर एनडीए के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी उठाई। साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की।