शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला शहीदी स्मारक पर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ.पी. सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. भारद्वाज, जिला एससी सेल प्रधान आजाद दिलेर एवं कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण शर्मा ने शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।