Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मालगी पंचायत में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सतोन द्वारा "ग्राम पंचायत सेचुरेशन कैंपेनिंग" के तहत ग्राम पंचायत मालगी के प्रांगण में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के सह प्रबंधक श्री शमशेर सिंह ने की। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी श्री अमर सिंह भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सह प्रबंधक श्री शमशेर सिंह ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी ऋण एवं बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को बचत की आदत अपनाने, विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन और ओटीपी साझा न करें तथा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी को हमेशा सुरक्षित रखें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने वित्तीय साक्षरता से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की और इस पहल के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का आभार व्यक्त किया।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 8, 2026

MORE NEWS