Public App Logo
जमुई में रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया। कचहरी चौक के पास काफिले में अचानक ब्रेक लगने के दौरान पीछे चल रही स्कॉर्पियो ने जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की थार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद निशांत कुमार अपने कार्यक्रम के लिए झाझा रवाना हो गए, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था। - Begusarai News