पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और बड़े गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
#highlight
#jharkhand
#road
#NitinGadkari