#अलीगढ़ में अवैध होटलों पर ADA का शिकंजा, होटल भगवान, पहलवान और Viceroy पर कार्रवाई, बिना मानकों के संचालन पर तीनों होटलों को ठोकी गई सील,अलीगढ़ में बिना निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) ने बड़ी कार्रवाई की है। गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी पार्क चौराहे पर स्थित तीन होटलों पर प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील लगा दी। कार्रवाई की जद में होटल भगवान, होटल पहलवान और होटल Viceroy शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन होटलों के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते ADA की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तीनों होटलों को सील किए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
#Aligarh #ADA #BreakingNews #HotelAction #ViralNews
Koil, Aligarh | Sep 30, 2026