गेवला में कूड़ा जलाने से लगी आग, टीन शेड में संचालित मोटरसाइकिल की दुकान जलकर राख
उत्तरकाशी जनपद के बन्दकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेवला में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कूड़ा जलाने के दौरान आग फैल गई। आग की चपेट में आकर श्री गोपाल भट्ट पुत्र महावीर प्रसाद भट्ट, निवासी ग्राम चिणखोली, की टीन शेड में संचालित मोटरसाइकिल की दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकान में रखा सामान आग से पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
#उत्तरकाशी #बड़कोट #गेवला #आग_की_घटना #FireIncident #MotorcycleShop #उत्तराखंड #NationalHighway #BreakingNews #PahadNews #UttarkashiNews #Barkot #UttarakhandNews #LocalNews #HindiNews