
#हमीरपुर में शर्मनाक वारदात, तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
परिजनों ने पकड़ा आरोपी… पुलिस पर छोड़ने का आरोप
भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली महिला के साथ गांव के ही युवक विशाल उर्फ चंद्रप्रकाश तिवारी ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक 27 जुलाई की रात आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा, जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
⚠️ सबसे बड़ा सवाल पुलिस पर
परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई, लेकिन अगले ही दिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
घटना से आहत पीड़िता के पति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, हालांकि इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार है।
📌 बाद में दंपती ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है।
वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपी को पीड़िता के कहने पर छोड़ा गया था।
👉 अब बड़ा सवाल—क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा?
👍 लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 💬 अपनी राय दें
🔔 पेज फॉलो करें अपडेट के लिए
#Hamirpur #BreakingNews #UPCrime #JusticeForVictim #PoliceAction #RathTimes #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Aug 3, 2026