Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

टाटा मोटर्स में उत्कृष्ट रक्तदाताओं का सम्मान जमशेदपुर: टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री के ब्लड डोनेशन सेंटर में नियमित और उत्कृष्ट रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 75 बार रक्तदान करने वाले नागेश चौधरी, 50-50 बार रक्तदान करने वाले अखिलेश कुमार और सुनील कुमार तथा 25 बार रक्तदान करने वाले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को प्रतीक चिन्ह, उपहार और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एक्सल फैक्ट्री के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 258 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और नियमित रक्तदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। सम्मानित होने के बाद आरके सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में रक्त संयोजक टोटन बनर्जी, दुर्गेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #TataMotors #Jamshedpur #BloodDonation #BloodDonor #Raktdaan #रक्तदान #TatamotorsWorkersUnion #AxleFactory #RKSingh #ChhotanagpurLive #JharkhandNews #JamshedpurNews

MORE NEWS

टाटा मोटर्स में उत्कृष्ट रक्तदाताओं का सम्मान जमशेदपुर: टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री के ब्लड डोनेशन सेंटर में नियमित और उत्कृष्ट रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 75 बार रक्तदान करने वाले नागेश चौधरी, 50-50 बार रक्तदान करने वाले अखिलेश कुमार और सुनील कुमार तथा 25 बार रक्तदान करने वाले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को प्रतीक चिन्ह, उपहार और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एक्सल फैक्ट्री के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 258 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और नियमित रक्तदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। सम्मानित होने के बाद आरके सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में रक्त संयोजक टोटन बनर्जी, दुर्गेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #TataMotors #Jamshedpur #BloodDonation #BloodDonor #Raktdaan #रक्तदान #TatamotorsWorkersUnion #AxleFactory #RKSingh #ChhotanagpurLive #JharkhandNews #JamshedpurNews - Adityapur Gamharia News