गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य एस.एन. मिश्रा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हों, ताकि अवसर से वंचित न होना पड़े।
#gandey #jawaharnavodayvidyalay #onlineregistration