फरीदाबाद SDIET में BBA छात्रों के लिए उद्यमिता पर प्रेरक सत्र, OneVarsity CEO शिव अग्रवाल ने दिए सफलता के टिप्स
.
.
.
.
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल तथा इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 को प्रथम वर्ष के बीबीए विद्यार्थियों के लिए “Entrepreneurship” विषय पर प्रेरणादायक विशेषज्ञ सत्र आयोजित हुआ।
सत्र में OneVarsity, गुरुग्राम के CEO श्री शिव अग्रवाल ने उद्यमिता की मूल अवधारणाओं, उभरते करियर अवसरों, बिजनेस आइडिया को प्लान में बदलने और नवाचार पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा।
इस अवसर पर SDIET के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ नौकरी की तैयारी काफी नहीं, छात्रों में नवाचार, नेतृत्व और समस्या-समाधान की क्षमता भी जरूरी है।
पलवल-फरीदाबाद की हर छोटी-बड़ी खबर बिना मिर्च-मसाला के, बिल्कुल सच के साथ - हरियाणा वॉयस पलवल।
#SDIETFaridabad #Entrepreneurship #YouthPower #HaryanaVoicePalwal #startupindia
Palwal, Palwal | Sep 29, 2026