
सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने के खिलाफ केशव थलवाल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
नैनीताल/उत्तराखंड। उत्तराखंड में चर्चित रहे केशव थलवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केशव थलवाल ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए जाने के मामले को लेकर 28 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बताया जा रहा है कि केशव थलवाल के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे। उनके अनुसार, उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को आईटी एक्ट के तहत बंद किए जाने से उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।
केशव थलवाल का कहना है कि उन्होंने सूचना के अधिकार यानी RTI के माध्यम से भी यह जानने का प्रयास किया कि आखिर उनके सोशल मीडिया अकाउंट को किस आधार पर बंद किया गया। उनका दावा है कि RTI के जवाब में अकाउंट बंद किए जाने का स्पष्ट कारण उन्हें नहीं बताया गया।
केशव के अनुसार, उन्होंने कोर्ट के समक्ष भी यह जानने की कोशिश की कि क्या उनके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने के संबंध में कोई न्यायालयीन आदेश जारी हुआ था। उनका दावा है कि उन्हें बताया गया कि कोर्ट की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था।
वहीं, केशव का कहना है कि उन्हें जनता से मिलने वाली आर्थिक मदद के माध्यम से ही अपने खिलाफ चल रहे मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया उनके लिए अपनी बात जनता तक पहुंचाने का एक प्रमुख माध्यम था।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने से जुड़े मामलों में अदालतों में कानूनी चुनौती के मामले हाल के दिनों में सामने आए हैं। सितंबर 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने तथा अकाउंट ब्लॉक किए जाने का आधार सार्वजनिक करने की मांग की गई थी।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि केशव थलवाल की याचिका पर हाईकोर्ट क्या रुख अपनाता है और संबंधित पक्ष इस मामले में क्या जवाब दाखिल करते हैं। अगली सुनवाई की तारीख परसो बुधवार 30 को होनी है
#KeshavThalwal #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #HighCourt #SocialMedia #Facebook #Instagram #ITAct #BreakingNews #NewsUpdate #UttarakhandNewsUpdate
Keshav Singh #viral