
डाबला आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन समारोह, गोद भराई व अन्नपरासन की रसम निभाकर दिया पोषण और जन कल्याण का दिया संदेश।
चूरू महिला एवं बाल विकास विभाग की और से विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रविवार को चूरू के निकटवर्ती ग्राम डाबला के आंगनबाड़ी केंद्र पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य व लिखमाराम प्रजापत, मंगल चंद व पीरूराम प्रजापत के विशिष्ट आतिथ्य में आँगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपिका शर्मा ने महिलाओं को शिशु की उचित देखभाल, पोषण,स्वच्छता व बीमारियों से बचाव और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई एवं गर्भवती महिलाओं को लड़के और लड़की में भेदभाव न करने की बात कहीं इस दौरान गर्भवती महिलाओं में करूणा, पूजा प्रजापत की गोदभराई व धात्री ललिता की अन्नपराशन की परंपरा भी निभाई गई। इस अवसर पर आँगन बड़ी कार्यकर्ता निर्मला प्रजापत व सहायिका विद्या कुमारी कुमावत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गाँव की स्नेहा, सुमित्रा, रुक्मणी बाला, सुमन, सुनीता, आशा मंगेज सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी । इस अवसर पर आँगनबाड़ी केंद्र पर विभिन्न प्रकार के अनाजों से बनी मनमोहक रंगोली भी सभी के लिए आकर्षण रही ।कार्यक्रम संचालन सुरेश फगेडिया ने किया । #dabla #mehilabalvikash #folowers #nonfollowers
#highlightseveryone #highlight
Churu, Churu | Sep 28, 2026