डबवाली से खुश कर देने वाली खबर!
8 दिन बाद घर लौटा पग नस्ल का डॉगी ‘जेरी’ — 18 सितंबर की शाम लापता हुआ जेरी आखिरकार परिवार के पास पहुंच गया। जेरी के लौटते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
रीगल फूड्स के संचालक राजीव बंसल रिंकू के अनुसार, जेरी की वापसी में डॉ. गिल की मदद अहम रही। परिवार ने इसे सिर्फ एक डॉगी की वापसी नहीं, बल्कि प्यार, मेहनत और लोगों के भरोसे की जीत बताया।
जेरी को देखते ही रिंकू ने उसे प्यार से गले लगा लिया। परिवार के लिए जेरी लंबे समय से सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि घर का हिस्सा रहा है।
जेरी की तलाश के दौरान उसकी जानकारी देने/वापसी में मदद करने वाले के लिए ₹25,000 इनाम की घोषणा भी की गई थी।
आखिरकार जेरी घर लौट आया… और परिवार की मुस्कान भी!
#dabwali #sirsa #haryana #jerry #pug #doglove #petlove #dabwalinews #dabwalinewscom #localnews #trendingnews