
लोहार्गल धाम के बरखंडी बाबा मंदिर से संत सूरजदास जी महाराज लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
चिराना
लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर से संत सूरजदास जी महाराज के लापता होने का मामला सामने आया है। संत के शिष्य शंकर दयाल गुर्जर ने गोठड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर संत की तलाश की मांग की है।
रिपोर्ट के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की शाम से सूरजदास जी महाराज मंदिर से लापता हैं। 27 सितंबर की सुबह मंदिर पहुंचे यात्रियों ने शिष्य शंकर दयाल को फोन कर बताया कि मंदिर में महाराज जी मौजूद नहीं हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि सूरजदास जी महाराज के पिता का नाम भुराराम, जाति जाट, उम्र करीब 80 वर्ष, निवासी सिगोद कला, थाना गोविंदगढ़, जिला जयपुर बताया गया है। वे बरखंडी बाबा मंदिर में करीब 32 वर्षों से पूजा-पाठ कर रहे थे।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला धारा 140(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह को सौंपी है। पुलिस द्वारा संत की तलाश की जा रही है।
संत सूरजदास जी महाराज के संबंध में किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबर 8764112256 अथवा शिष्य शंकर दयाल के मोबाइल नंबर 7375011539, 9928507160 पर सूचना देने की अपील की गई है।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews #Jhunjhunu
Sikar, Sikar | Sep 28, 2026