*घड़साना किसान आंदोलन तेज, पंचायत भवनों पर तालाबंदी का ऐलान*
घड़साना किसान आंदोलन से बड़ी खबर सामने आई है। किसानों ने आज से गांवों में पंचायत भवनों पर तालाबंदी का ऐलान कर दिया है और पंचायत चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
किसानों ने आंदोलन को तेज करते हुए 3 अक्टूबर को रावला में प्रशासन के घेराव, 7 अक्टूबर को 365 हेड पर किसान सभा और प्रदर्शन तथा 9 अक्टूबर को खाजूवाला में बड़ी सभा का ऐलान किया है।
किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
#किसान #आंदोलन #घड़साना #अनूपगढ़ #खाजूवाला