Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

देश के ख्यातनाम सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले तड़के होने वाली ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी हैं। भस्मारती के दौरान कुमार विश्वास ने 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कुमार विश्वास का स्वागत व सत्कार किया गया। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा है कि श्रावण मास में हर बार किसी न किसी बहाने से मेरी हाजिरी लगा देते हैं। कुमार विश्वास ने स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का 80वां चरण पूरा हुआ है। भारत माता अपने पुर्न वैभव को प्राप्त कर रही है। बाबा महाकाल के चरणों में उसके प्रति कृतज्ञता, धन्यवाद, निवेदना, प्रार्थना सब अर्पित की है और मन को बहुत शांति मिली है। श्रावण पवित्र मास में है, ऐसे मास में अगर बाबा महाकाल के दर्शन हो जाए तो ये संचित पुण्य कर्मों का प्रतिफल ही है। कुमार विश्वास ने युवाओं को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य है। विश्व का सबसे युवा देश है। युवा अपनी चेतना के विषय में सतर्क है। उसका सांस्कृतिक बोध जागृत हुआ है। उसका अपने दर्शन के प्रति, भारतीय संस्कृति के प्रति बोध जागृत हुआ है। यही कारण है कि किसी अन्य पुरात्तविक महत्व की जगहों के बजाय नववर्ष, अनेक उत्सवों, पर्वों पर हमारे भारत के जो मानक तीर्थ है, वहां युवा अधिक मात्रा में जा रहा है। #ujjain #ujjainnews #MPNews #viralnews #viralpost #ujjaincity

Madhya Pradesh, India | Aug 16, 2026