#थाना उभांव #पुलिस ने ठगी के एक लाख रुपये कराए वापस
#बलिया।।
थाना उभांव पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई 1 लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी।
#जानकारी के अनुसार, संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. दीपचन्द, निवासी बस स्टेशन गली, थाना उभांव, जनपद बलिया ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 7 अक्टूबर 2025 को फर्जी तरीके से 1,00,000 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।
#मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में साइबर प्रभारी सूर्यप्रकाश दूबे व टीम ने शिकायत को संज्ञान में लेकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और ठगी की रकम को होल्ड कराया।
इसके बाद आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर कुल 1,00,000 रुपये की धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर आवेदक संजय कुमार गुप्ता ने थाना उभांव पुलिस की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
#कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- दिनेश पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव
- सूर्यप्रकाश दूबे, साइबर प्रभारी थाना उभांव
- क0अ0 राकेश यादव, थाना उभांव
- का0 विजय नारायण सिंह, थाना उभांव