
विद्यार्थी निरंतर कठिन परिश्रम कर लक्ष्य निर्धारित करें-सभापति गोयनका
श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में किया प्रतिभाओं को सम्मानित, 5 विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
चूरूः स्थानीय श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम महाविद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 70वीं शूटिंग व योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभाशाली ब्रह्मचारियों को प्रतीक-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 5 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। समारोह में विद्यार्थियों की इस उपलब्धियों के लिए अतिथियों व अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ठाकुरमल शर्मा, जिला योगासन के शंकरलाल सैनी, महेश गोयनका, सुशील बजाज, वैद्य डॉ. सीताराम शर्मा, नरपत सिंह राठौड़, राधेश्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, आचार्य व ब्रह्मचारी उपस्थित थे। संस्था प्रबंधक ईश्वर सिंह राठौड़ ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह राठौड़ व नरेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से किया। #follower #nonfollowers #fb
#viralpost #viralpostfb #viralpage #highlight
#highlightseveryonefollowers #highlightseveryone #trendingnow
#ShririshikulbrahmcharyaaashramChuru
#todayposts #trendingpost #trendingnews
Churu, Churu | Sep 29, 2026