
रामपुर में 11 ग्राम चिट्टा बरामद, किन्नौर के दो युवक गिरफ्तार
रामपुर। पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुराना बस अड्डा रामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप से दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों की पहचान आशीष मेहता (28) निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर और दिव्यांशु (20) निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में 1 अक्तूबर 2026 को अभियोग संख्या 105/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें आगामी कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में चिट्टे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।
#Rampur #Shimla #Kinnaur #HimachalPradesh #Chitta #DrugSmuggling #NDPSAct #RampurPolice #UTHimachal #UTNews