
कोड व इनोवेट चूरू के लिए जिले को मिला राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड
चूरूः जिला प्रशासन को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सीडीईओ डॉ. संतोष कुमार महर्षि ने बताया कि कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में कोड चूरू और इनोवेट चूरू नवाचार चलाए गए। इन दोनों नवाचारों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अभिनव पहल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। इन दोनों नवाचारों के परिणामों ने ये साबित किया, कि अवसर मार्गदर्शन और सही मंच मिलने पर राजकीय स्कूलों के बच्चें भी तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। दोनों प्रोजेक्ट में मेंटर टीचर गौरव शर्मा, आई स्टार्ट चूरू के एसीपी विनोद कुमारी, डीओआईटी के नरेश टुहानिया ने सहयोगी भूमिका निभाई। 2.5 से 60 लाख रुपए तक सरकारी सहायता मिलेगी सीडीईओ डॉ. महर्षि ने बताया कि कोड चूरू के माध्यम से जिले की विभिन्न सरकारी स्कूलों के करीब 25000 स्टूडेंट्स को डिजिटल स्किल बनाया गया। इस कार्यक्रम से ये बच्चे वेबसाइट बनाना, एप बनाना, वेब डिजाइनिंग आदि डिजिटल व तकनीकी कौशल से जुड़े हैं। इसके अलावा इनोवेट चूरू से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की 20 टीम बनाई गई। इन टीमों ने कृषि, रोजगार, ग्रामीण चिकित्सा आदि से जुड़े 20 स्टार्टअप आइडिया तैयार किए। इन आइडियाज को आई स्टार्ट नेस्ट के जरिए सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी 20 आइडिया का सरकार ने अनुमोदन किया और इन सब के लिए 2.5 से 60 लाख तक की सरकारी सहायता भी मिलेगी। #follower #nonfollowers #highlight #fb
#highlightseveryone #viralpost #codechuru
#Innovatechuru #Nationalscotchaward
Churu, Churu | Sep 28, 2026