पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मनेर नगर परिषद अध्यक्ष विधाधर विनोद सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष मनेर नगर परिषद के विकास से संबंधित कई मांगे भी रखी। नप अध्यक्ष के अनुसार अर्बन चैलेंज फंड के तहत राजस्व वर्धन वाली योजनाओं की मांग रखी गई। अध्यक्ष ने बताया कि ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं संस्कृति के दृष्टि से मनेर एक प्रमुख स्थल है। वहीं अध्यक्ष ने नगर परिषद के जमीरगंज, बाजार स्थित पेठिया बाजार में बहुमंजिला इमारत निर्माण कर बेंडिंग जोन व्यावसायिक परिसर ऑफिस रेस्टोरेंट जिम इत्यादि के निर्माण की मांग की। वार्ड संख्या 18 स्थित पार्क का जीर्णोद्धार, काजी तालाब पुलिया से शांति नगर मोड़ होते हुए मोहनपुर तक आरसीसी नाला निर्माण, राज्य उच्च पथ के दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण समेत दरगाह परिसर स्थित सरोवर का सौन्दरिकर्ण एवं वोटिंग की व्यवस्था की मांग रखी गई। अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री ने योजनाओं पर कारवाई के लिए आश्वस्त किया। #biharcm #samratchaudhary #manerCitycouncil #chairman #appointment #Developmentplans #facebookpost #trendingnow #letestnews
Maner, Patna | Sep 30, 2026