गोला नदी में डूबने से हुई 17 वर्षीय छात्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, तीन दोस्तों के साथ गया था नदी में नहाने।
किच्छा। विधानसभा अंतर्गत शांतिपुरी क्षेत्र में तीन दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर गोला नदी में नहाने गए नाबालिग की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।मृतक के साथ गए नाबालिग दोस्तों ने कई घंटे तक घटना को छुपाये रखा।मामला खुलने पर पुलिस प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ की टीम नाबालिग को खोजती रही। रविवार शाम करीब 7 बजे लापता 17 वर्षीय पवन चौहान का शव गोला नदी से बरामद होने के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।