*हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध*
*अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय*
*वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।*
चित्तौड़गढ़, 11 अगस्त 2026। बुधवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों एवं पदयात्रियों की अधिक संख्या में आवाजाही की संभावना को देखते हुए यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया एवं बड़े वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की दुर्ग पर आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। आमजन के वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला होने के कारण हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर बड़ी सं