टोंक में शांतिनाथ विधान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
श्री शांतिनाथ बड़ा तख्ता जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में चल रहे 108 दिवसीय शांतिनाथ विधान मंडल के तहत शनिवार को 106वें विधान का भव्य आयोजन हुआ।
15 अगस्त के अवसर पर देशभक्ति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ जी का अभिषेक व शांतिधारा कर पूजा-अर्चना की। इंद्र-इंद्राणियों ने विधि-विधान से 120 श्रीफलों का अर्पण कर पुण्यार्जन किया।
जबलपुर से आए विनोद भैया के मधुर भजनों एवं देशभक्ति गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। इंद्र-इंद्राणियों के भक्ति नृत्य से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
2 मई से शुरू हुआ यह 108 दिवसीय विधान 17 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न होगा। वहीं 18 अगस्त को प्रातः भव्य शोभायात्रा श्री शांतिनाथ बड़ा तख्ता जैन मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए जैन नसिया पहुंचेगी।
धर्म • भक्ति • आस्था • देशभक्ति का अद्भुत संगम
#Tonk #JainSamaj #ShantinathVidhan #JainMandir #DigambarJain #TonkNews #KGNewsRajasthan #15August #DeshBhakti #DharmikAayojan