
जिंदा बेटी का पिता ने किया अंतिम संस्कार! 😱 अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी का पुतला जलाया, पूर्णिया में मचा हड़कंप
पूर्णिया से सामने आई एक ऐसी घटना, जिसने इंसानियत और सामाजिक सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए। 💔
पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड के चपय गांव में अंतरजातीय विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने खुद पुतले की अर्थी सजाई, शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही।
बताया जा रहा है कि मनोज गोस्वामी की बेटी रिया कुमारी 8 सितंबर को दूसरी जाति के एक युवक के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया। बेटी के युवक के पक्ष में बयान देने के बाद पिता ने यह कदम उठाया।
क्या किसी की पसंद से शादी करने पर बेटी से रिश्ता खत्म करना सही है? 🤔
यह घटना समाज में जाति, परिवार की सोच और बेटियों की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
📍 स्थान: चपय गांव, केनगर, पूर्णिया, बिहार
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#PurniaNews #Purnia #BiharNews #InterCasteMarriage #InterCasteMarriageNews