
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
किशोरपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुर में 23 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, सॉफ्टबॉल एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री महिलाल मीना-RES प्रिंसिपल एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी , पावटा गद्दी एवं अध्यक्ष हरपाल बैरवा, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. मोट्यापुरा सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय गांव के भामाशाहों के सहयोग की भी सराहना की गई।
प्रतियोगिता में कबड्डी के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनाला विजेता रहा, जबकि 19 वर्ष छात्रा वर्ग में मा.कां.रा.उ.मा.वि. खंडलीपुर उपविजेता रहा। खो-खो एवं सॉफ्टबॉल सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों एवं आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे भेजा गया।
इस प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री मुकेश चंद मीणा ने आगंतुक सभी अतिथियों का भामाशाहों का भव्य स्वागत किया एवं धन्यवाद व।आभार व्यक्त किया