स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से पूरे बिहार में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की जाएगी।इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई, शैक्षणिक संस्थान, छात्रावास और कोचिंग से जुड़ी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे। सरकार का दावा है कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को अक्सर यह चिंता रहती है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अब इस समस्या का समाधान करने के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था तैयार कर रही है। इसके तहत छात्र अपनी परेशानी सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।
#IndependenceDay2026 #BiharCM #SmartChaudhary #BiharNews #bihar #purneacentralnews