अलवर जिला परिषद में 1.70 करोड़ के खर्च पर सवाल
#अलवर जिला परिषद की निजी आय से जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर की गाड़ी, डीजल, सुरक्षा होमगार्ड और चाय-नाश्ते पर पांच साल में करीब 1.70 करोड़ रुपए खर्च हुए। गाड़ी पर करीब 70 लाख, डीजल पर 53 लाख, होमगार्ड पर 53 लाख और चाय-नाश्ते पर 10 लाख रुपए से अधिक खर्च किए गए।
2021-22 में निजी आय में 1.24 करोड़ रुपए थे, जो बढ़कर 1.68 करोड़ हुए। इनमें से 1.56 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और करीब 12 लाख रुपए शेष हैं। खर्च के औचित्य और वित्तीय नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Behror, Alwar | Oct 2, 2026