हजारों रुपए की 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार।
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव चकसाहिबा क्षेत्र से 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रानो बाई पत्नी बीरसिंह, निवासी चकसाहिबा के रूप में हुई है। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में पैदल जा रही महिला ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया था। महिला पुलिस और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर सिरसा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस महिला से गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
#sirsasandesh
#sirsapolice
#drugfree
#haryanapolice
#crimenews
Sirsa, Sirsa | Aug 10, 2026