यमुनानगर....थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने सात साल से भगोड़े एक आरोपी को किया गिरफ्तार
L थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि उप निरीक्षक जसविंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से सात साल से भगोड़े आरोपी सतीश कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी गांव संभालखा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें दिनांक 24.04.2019 को माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी सतीश कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।