चित्रकूट में भारी बारिश से मंदाकिनी उफान पर, रामघाट में खतरे के निशान के पार पहुंचा जलस्तर
चित्रकूट। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रामघाट में मंदाकिनी नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए रामघाट की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया है। श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से नदी के किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।