मगध IG व नवादा SP पर टिप्पणी पड़ी भारी।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान और फेसबुक चैनल 'The Activist' पर FIR दर्ज
Nawada, Nawada | Sep 20, 2026 15 सितंबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान 'the Activist' नामक चैनल के फेसबुक लिंक पर प्रसारित एक वीडियो की जांच की गई। इस वीडियो में बोल रहे व्यक्ति की पहचान भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान (निवासी: बेलागंज, गया; वर्तमान: पटना) के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो में अमर ज्योति पासवान द्वारा बेहद आपत्तिजनक और तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे थे: 👉 उन्होंने मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव पर जातिवाद का निराधार आरोप लगाते हुए उनके अभियान 'लेट्स इंस्पायर बिहार' पर अभद्र टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वे अपनी जाति के अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। 👉उन्होंने नवादा पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध भी आरक्षण को लेकर अमर्यादित बातें कहीं और दावा किया कि एसपी महोदय आईजी के दबाव में काम कर रहे हैं। 👉. वीडियो में यह भी दावा किया गया कि नवादा में उन पर पूर्व में दर्ज हुई एफआईआर आईजी के इशारे पर कराई गई है। गौरतलब है कि अमर ज्योति पासवान का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी भड़काऊ भाषण और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में उनके विरुद्ध साइबर थाना (नवादा) कांड संख्या- 87/26, दिनांक 10.09.2026, धारा 196(1), 353(2) BNS एवं 66 IT Act के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।